Mauni Amavasya 2024 Kab Hai: वैदिक पंचांग के अनुसार माघ माह में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या और माघ अमावस्या भी कहते हैं। मौनी अमावस्या के दिन ऋषि मनु का जन्म हुआ था। इस साल मौनी अमावस्या 9 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान का विशेष महत्व है। वहीं शास्त्रों में मौनी अमावस्या का स्नान अन्य सभी स्नान पर्वों में सर्वोत्तम कहा गया है। मौनी अमावस्या पर्व पर दान करने से कुंडली में स्थित अशुभ ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम होता है। साथ ही अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं मौनी अमावस्या के दिन राशि अनुसार कौन से दान करने चाहिए…

मेष और वृश्चिक राशि

ज्योतिष अनुसार मेष और वृश्चिक राशि वाले मौनी अमावस्या के दिन लाल मसूर की दाल, गुण, लाल चंदन, लाल फूल, सिंदूर, तांबा, मूंगा, लाल वस्त्र आदि दान करें, जिससे आपको सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं। 

वृष और तुला राशि

वृष और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। इसलिए इन राशि के लोग मौनी अमावस्या के दिन सफेद वस्त्र, कपूर, खुशबूदार अगरबत्ती, धूप, इत्र आदि, दही, चावल, चीनी, दूध, चांदी, आदि दान। ऐसा करने से शुक्र ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही धनलाभ होगा।

मिथुन और कन्या राशि

ज्योतिष अनुसार मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इसलिए इन लोगों को मौनी अमावस्या के दिन हरी सब्जी, हरा फल, हरा वस्त्र, कांसे का बर्तन, पन्ना या उसका उपरत्न ऑनेक्स, हरी दाल, आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको बुध ग्रह का आशार्वाद प्राप्त होगा। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि पर चंद्र ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए आप लोगों को मौनी अमावस्या के दिन दूध, दही, चावल, सफेद वस्त्र, चीनी, चांदी, मोती, शंख, कपूर, बड़ा बताशा आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र अनुसार सिंह राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य देव हैं। इसलिए मौनी अमावस्या के दिन आप लोगों को सूर्य देव से संबंधित दान करना चाहिए। जिसमें गेंहू, गुड़, लाल वस्त्र, लाल पुष्प, लाल चन्दन, माणिक्य, शहद, केसर, सोना, ताँबा, शुद्ध घी, कुमकुम आदि दक्षिणा सहित दान करना चाहिए।

धनु और मीन राशि

 धनु और मीन राशि के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं। इसलिए आप लोगों को मौनी अमावस्या के दिन पीला वस्त्र, हल्दी, पीला अनाज, केला, चने की दाल, पुखराज या उसका उपरत्न सुनहला, पीला हकीक, देशी घी, सोना, केसर, धार्मिक पुस्तक, पीला फूल, शहद आदि का दान करना लाभकारी रहेगा। ऐसा करने से आपको गुरु ग्रह की कृपा प्राप्त होगी।

मकर और कुंभ राशि

वैदिक ज्योतिष अनुसार मकर और कुंभ राशि के स्वामी कर्मफल दाता शनि देव है। इसलिए आप लोगों को मौनी अमावस्या के दिन काले तिल, काला वस्त्र, लोहा, काली उड़द दाल, काले फूल, सुरमा (काजल), चमड़े की चप्पल, कोयला, काला मिर्च, नीलम अथवा उसका उपरत्न जमुनिया, काले चने, काली सरसों, तेल आदि दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024