Tortoise For Good Luck: कई लोग अपने घरों में धातु से बना कछुआ रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार कछुआ भगवान विष्णु का ही एक रूप माना जाता है। समुद्र मंथन के दौरान भगवान विष्णु कछुए का रूप धारण करके मंदार पर्वत को अपने कवच पर उठाए थे। कहा जाता है जहां कछुआ होता है वहां माता लक्ष्मी का वास रहता है। कछुआ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसलिए लोग घर और ऑफिस में कछुआ रखते हैं। जानिए क्या है कछुआ रखने की सही दिशा और इससे जुड़े लाभ।
वास्तु शास्त्र अनुसार घर की उत्तर दिशा में कछुआ रखना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिशा में कछुआ रखने से धन लाभ होने के साथ शत्रुओं का नाश भी हो जाता है। कछुआ रखने से परिवार के मुखिया की लंबी आयु होती है। धातु से बने कछुए को घर में रखने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाती है।
घर के मुख्य द्वार पर कछुए का चित्र लगाने से घर परिवार में शांति का माहौल बना रहता है। कहते हैं कि अगर व्यापारी अपने घर के मुख्यद्वार पर कछुए का चित्र लगाएं तो कारोबार में सफलता हासिल होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होने लगते हैं। (यह भी पढ़ें- सैलरी में नहीं हो रहा है इंक्रीमेंट तो ज्योतिष अनुसार इन उपायों को करने की दी जाती है सलाह)
जिन लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हो उन्हें क्रिस्टल का कछुआ घर में रखने की सलाह दी जाती है। इस तरह का कछुआ घर में रखने से परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहता है और घर परिवार के लोगों को करियर में तरक्की मिलती है। क्रिस्टल के कछुए को साउथ-वेस्ट या फिर नॉर्थ-वेस्ट दिशा में रखना चाहिए। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष अनुसार इन 3 राशियों की लड़कियां पति ही नहीं ससुराल के लिए भी मानी जाती हैं भाग्यशाली)
जो लोग नया व्यापार शुरू करने जा रहे हैं उन्हें अपने ऑफिस में चांदी का कछुआ रखने की सलाह दी जाती है। इस तरह का कछुआ रखने से बिजनेस में उतार-चढ़ाव कम आते हैं। फेंगशुई के अनुसार अगर करियर में तरक्की चाहते हैं तो काले रंग के कछुए को उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ये गुड लक बढ़ाने का काम करता है। (यह भी पढ़ें- नाग पंचमी के दिन काल सर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए किये जाते हैं ये ज्योतिषीय उपाय)
घर में मादा कछुआ की मूर्ति लगाना भी काफी शुभ माना जाता है। इससे घर परिवार में वाद-विवाद नहीं होते। लकड़ी का कछुआ पूर्व या साउथ-ईस्ट दिशा में रखना शुभ माना गया है। इससे सकारात्मकता का संचार होता है। करियर में ग्रोथ चाहते हैं तो ध्यान रखें कि कछुआ इस तरह से रखा हो कि उसका मुंह घर के मुख्य द्वार की ओर हो।