Lal Kitab Totke For 2024: नई साल शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में हर इंसान के मन में यह सवाल है आने वाला साल उसके लिए कैसा रहेगा। उसका करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा। वहीं यहां हम आपको बताने जा रहे हैं लाल किताब के ऐसे उपायों के बारे में जिनको करने से जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं। साथ ही आपको हर क्षेत्र में कामयाबी दिला सकते हैं। वहीं अगर आपकी कुंडली में पितृदोष, कालसर्प दोष या ग्रहण दोष है तो इन लाल किताब के उपाय करके आपको लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति
अगर आप पर कोई परेशानी या कोई शारीरिक हो तो आप नई साल पर 5 मंगलवार तक हनुमानजी को चोला अर्पित करें और सुंदरकांड का पाठ करें। ऐसा करने से आपको सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही हनुमान जी का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।
हर मनोकामना होगी पूर्ण
साल 2024 के पहले दिन आप एक सूखा नारियल लें और उसको अपने ऊपर से 21 बार उतार लें। साथ ही शाम के समय उसको बहते जल में प्रवाहित कर देंं। ऐसा करने से आपके सभी काम बनने लगेंगे। साथ ही नई तरक्की के योग बनेंगे।
शनिवार के दिन करें ये उपाय
लाल किताब अनुसार शनिवार के दिन आप शनि मंदिर में जाकर शनि चालीसा का पाठ करें। साथ ही सरसों के तेल का दीपक जलाएं। वहीं शनिवार के दिन एक कांसे की कटोरी में सरसों का तेल और सिक्का डालकर उसमें अपनी परछाई देखें, फिर तेल मांगने वाले को दे दें। ये उपाय आपको 5 शनिवार करना है। ऐसा करने से आपको शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।
जलाएं कपूर
नई साल पर आप सुबह और शाम कपूर जलाएं। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा हटेगी। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का वास रहेगा। ऐसा करने से परिवार में होने वाली कलह दूर होती है और परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बढ़ेगा। साथ ही वास्तु दोष से भी मुक्ति मिलेगी।
जीवन में बनी रहेगी सुख- समृद्धि
आप हर बुधवार आप मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाएं। साथ ही चीटियों को चीनी और आटा खिलाएंं। ऐसा करने से आपको राहु, केतु और शनि दोष से छुटकारा मिलेगा। साथ ही जीवन में सुख- समृद्धि का वास बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: