Astrological Remedies On Wednesday: वैदिक ज्योतिष में हर दिन का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। जैसे शनिवार का संबंध शनि देव से माना जाता है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं बुधवार के बारे में, जिसका संंबंध बुध देव और भगवान गणेश से माना जाता है। वहीं जिनकी कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर या निगेटिव है तो उनको बुधवार के दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय जरूर करने चाहिए। बुध की स्थिति सही नहीं होने से व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में बुधवार के दिन करियर व कारोबार में तरक्की के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
बनी रहेगी भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की कृपा
बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है और भगवान गणेश व लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। वहीं अगर आपका कोई कार्य नहीं बन रहा हो तो बुधवार के दिन शिवलिंग पर भी हरी मूंग अर्पित कर सकते हैं।
कर्ज से मिल सकती है मुक्ति
यदि आप आर्थिक समस्याओं से कर्ज से परेशान हैं तो हर बुधवार को ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होते हैं। वहीं धीरे- धीरे कर्ज से मुक्ति मिलती है।
अर्पित करें शमी का पत्ता और दुर्वा
हर बुधवार को भगवान गणेश को शमी पत्ता और दुर्वा अर्पित करना चाहिए। दूर्वा अर्पित करने से भगवान गणेश शीघ्र प्रसन्न होते हैं और कई सांसारिक कामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिलती है।
गाय को खिलाएं हरा चारा
वुधवार के दिन गाय को हरी घास या पालक साग अवश्य खिलाना चाहिए। ऐसा करने से धन- समृद्धि प्राप्ति होती है। वहीं नवग्रह के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है।
बीज मंत्र का करें जाप
बुधवार के दिन बुध ग्रह के मंत्रों का जप करना चाहिए। ऐसा करने से बुध ग्रह की कुंडली में स्थिति मजबूत होती है। साथ ही अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है। बीज मंत्र : ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः!