Shukra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र ग्रह निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है। शुक्र को धन, ऐश्वर्य, सौंदर्य, प्रेम, कला और भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना जाता है।आने वाले समय में यानी 9 अक्टूबर 2025, सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर शुक्र ग्रह बुध की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि में शुक्र को नीच का स्थान प्राप्त होता है, जिसके कारण इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा। इस गोचर के दौरान कुछ राशियों करियर और संबंधों में नए अवसर प्राप्त होंगे। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

30 साल बाद कर्मफल दाता शनि बनाएंगे पावरफुल षडाष्टक योग, इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी, धन लाभ के योग

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का नीच राशि में जाना कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। अगर आप सतर्क होकर कोई भी काम करेंगे, तो आपको उचित सफलता हासिल हो सकते हैं। शुक्र इस राशि के लग्न और छठे भाव के स्वामी होकर पंचम भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता हबासिल हो सकती है। लव लाइफ के मामले में आप लकी हो सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। संतान सुख की भी प्राप्ति हो सकती है। मेहनत किए गए कार्य में आपको सफलता हासिल हो सकती है। जो छात्र मेहनत कर रहे हैं, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। लेकिन किसी भी प्रकार का लेनदेन थोड़ा सोच समझकर करें।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का कन्या राशि में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के चौथे भाव में शुक्र प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों लिए ये अवधि सफलतापूर्ण जा सकती है। कई मामले आपके पक्ष पर आ सकते हैं। लंबे समय से रुकी हुई कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही बेकार के खर्चों से निजात मिल सकती है। काफी शॉपिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा शिक्षा और लव लाइफ के मामले में थोड़ा सतर्क रहें, तो बेहतर होगा।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में शुक्र गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। भाग्य भाव के स्वामी के लग्न भाव में आने से किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। आपके द्वारा किसी काम में किए जा रहे प्रयत्न के कारण काफी लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। मेहनत की गति को बढ़ाने की आवश्यकता भी रहेगी। पिता के साथ अच्छे संबंध बनेंगे।

सितंबर माह के दूसरे सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह मंगल तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह त्रिग्रही, बुधादित्य योग, समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल