Shukra And Guru Ki Yuti On Diwali 2024: वैदिक पंचांग अनुसार इस साल दिवाली का त्योहार फ्यूचर पंचांग के अनुसार 1 नवंबर को मनाई जाएगी। वहीं आपको बता दें कि इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान कुबेर की पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं आपको बता दें कि दिवाली पर 40 साल बाद गुरु और शुक्र का समसप्तक योग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों का करियर और कारोबार चमक सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु और शुक्र का समसप्तक योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं अपने बिजनस में कुछ नया करने का मौका मिलेगा और आपका यह नया प्रयोग आपको मुनाफा भी अच्‍छा करवाएगा। नौकरीपेशा लोगों की भी इस महीने तरक्‍की होगी और वे अपने लक्ष्‍य को आसानी से प्राप्‍त कर लेंगे। साथ ही इस दौरान आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

गुरु और शुक्र का समसप्तक योग अनुकूल साबित हो सकता है। इस अवधि में आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा होगा। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं आपके लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होंगे और परिवार के लोगों के साथ यह महीना मौज मस्‍ती में कटेगा। वहीं  इस महीने प्रतियोगी परीक्षा में छात्रों को अच्‍छे अंक हासिल होंगे। साथ ही इस दौरान व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा। वहीं कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं इस समय इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु और शुक्र का समसप्तक योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको कारोबार में कमाई करने के लिए अच्‍छे मौके मिलेंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको कारोबार को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाने के अवसर मिलेंगे। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024