Dhanteras 2024, Vastu Tips For Broom: हिंदू धर्म में दिवाली का विशेष महत्व है। दिवाली की तैयारी कई दिनों पहले से शुरू हो जाती है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और हर जगह घूमती हैं। इसी के कारण दिवाली से पहले घर को पूरी तरह से साफ करने के साथ रंगाई-पुताई की जाती है। इसके साथ ही दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की विधिवत पूजा की जाती है। दिवाली का पर्व धनतेरस के साथ आरंभ हो जाता है, जो पांच दिनों तक चलते हुए भाई दूज को समाप्त होता है। इस दौरान विभिन्न चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसके साथ-साथ धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना सबसे अधिक शुभ माना जाता है। मान्यता है कि झाड़ मां लक्ष्मी का प्रतीक है, जो घर की साफ-सफाई करने के  साथ नकारात्मक ऊर्जा घर से निकलती है। ऐसे में दिवाली के दिन नई झाड़ू लाना अच्छा होता है। लेकिन पुरानी झाड़ू का क्या करना चाहिए? आइए जानते हैं पुरानी झाड़ू को कब और कैसे घर से निकालना चाहिए, जिससे घर की नकारात्मक ऊर्जा भी उसके साथ निकल जाए।

मत्स्य पुराण के अनुसार, झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसी के कारण धनतेरस के दिन इसे घर लाने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और  सुख-समृद्धि, धन-संपदा, ऐश्वर्य का आशीर्वाद देती है।

टूटी या बेकार झाड़ू का इस्तेमाल करना सही या गलत

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में मौजूद झाड़ू टूट चुकी है, तो उसे तुरंत ही हटा देना चाहिए। इससे अशुभ फलों की प्राप्ति होने के साथ नकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

किस दिन फेंके पुरानी झाड़ू

अगर आपके घर में टूटी हुई झाड़ू है, तो इसे कभी भी ऐसे ही नहीं फेंक देना चाहिए। बल्कि वास्तु के हिसाब से शनिवार या फिर अमावस्या तिथि के दिन ही पुरानी झाड़ू को फेंकना चाहिए। इसके अलावा होलिका दहन के बाद या फिर सूर्य ग्रहण-चंद्र ग्रहण के बाद ही फेंकना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा भी झाड़ू के साथ चली जाती है।

किस समय खरीदें नई झाड़ू

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू दोपहर के बाद और सूर्यास्त से पहले खरीद लें। कभी भी रात के समय झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए इससे अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

कहां फेंकनी चाहिए झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी झाड़ू को जलाना नहीं चाहिए। इससे अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इसे गंदे स्थान पर नहीं फेंकना चाहिए और ऐसी जगह बिल्कुल न फेंके जहां पर इसमें बार-बार पैर लगे।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024