Triple Rajyog : ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और राजयोग बनाते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि सितंबर के महीने में 3 राजयोग बन गए हैं, जिसमें शनि ग्रह ने स्वराशि कुंभ में गोचर करते हुए शश राजयोग बनाया है। वहीं ग्रहों के राजकुमार बुध 23 सितंबर को स्वराशि कन्या में प्रवेश करके भद्र राजयोग बनाया है। साथ ही धन के दाता शुक्र ने भी 18 सितंबर को स्वराशि तुला में गोचर करते हुए मालव्य राजयोग बनाया। जिससे दिवाली कुछ राशियों को शुभ साबित हो सकती है। साथ ही इन राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए तीन राजयोगों का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि आपकी राशि से धन स्थान में गोचर कर रहे हैं। साथ ही बुध नवम भाव तो वहीं शुक्र ग्रह कर्म भाव पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए दिवाली के आस पास आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
तीन राजयोगों का बनना मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव पर तो वहीं बुध ग्रह चतुर्थ भाव और शुक्र ग्रह पंचम भाव पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए तीन राजयोगों का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव तो वहीं बुध ग्रह कर्म भाव और शुक्र ग्रह इनकम भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा और आपको समृद्धि हासिल होगी।