Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य नवग्रह में से सबसे शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है। वह हर माह राशि परिवर्तन करते हैं और इसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय सूर्य तुला राशि में विराजमान है। तुला राशि सूर्य की नीच राशि होती है। ऐसे में कई राशियों की मुश्किलें बढ़ने के साथ काफी धन हानि हो रही होगी, लेकिन दिवाली के बाद यानी नवंबर माह में सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं सूर्य के अपनी नीच राशि से बाहर आते ही किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…
द्रिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 16 नवंबर 2024 की सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर अपनी नीच राशि तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मंगल की राशि में सूर्य के आने से कुछ राशि के जातकों को दिन गुना रात चौगुना फल प्राप्त होने वाला है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
सूर्य देव को सुख-साधन का प्रतीक माना जाता है। सूर्य इस राशि में नीच राशि से निकल कर केंद्र यानी सातवें भाव में विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को संपत्ति से खूब धन लाभ मिल सकता है। दिया हुआ कर्ज वापस मिल सकता है। तुला राशि में सूर्य के होने से आपको जितना ही धन हानि हो रही है, तो नीच राशि से निकलते ही वह खूब धन लाभ हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो प्रोजेक्ट या ऑर्डर रुके हुए थे, वो अब आपको मिल सकते हैं। इससे आपको काफी अधिक मुनाफा हो सकता है। करियर के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। सीनियर्स का पूरा साथ मिलने वाला है। आपकी मेहनत का फल आपको पूरा साथ मिल सकता है। पर्याप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही पैसों की बचत करने में सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य देव नीच होकर स्वयं की राशि के जातकों के लिए भी परेशानी का कारण बने हुए हैं। ऐसे में दिवाली के बाद सूर्य के वृश्चिक राशि के चौथे भाव में प्रवेश करने से इस राशि के जातकों को खूब लाभ हो सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगी। ऐसे में आप धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार की बात करें, तो स्टॉक के माध्यम से आप काफी मुनाफा कमा सकते हैं। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि में सूर्य लग्न भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। इस राशि के जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। सरकारी नौकरी के योग भी बन रहे हैं। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में काफी लाभ हो सकता है। ऐसे में प्रमोशन के साथ धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके साथ ही धन लाभ के खूब लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
धर्म संबंधी अन्य खबरें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।