Shukra Gochar 2024: दैत्यों के गुरु एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। शुक्र को सुख-समृद्धि. धन-वैभव, ऐश्वर्य, प्रेम, आकर्षण का कारक माना जाता है। शुक्र की स्थिति की बात करें, तो 7 नवंबर को दिवाली के बाद वह राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही वह गुरु की राशि धनु में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते है शुक्र के धनु राशि में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 07 नवंबर 2024 की सुबह 03 बजकर 21 मिनट पर धनु राशि में होने जा रहे हैं। शुक्र के गुरु की राशि में आने से कुछ राशि के जातकों के आय में वृद्धि के साथ धन लाभ और व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है।

मेष राशि (Mesh zodiac)

शुक्र का धनु राशि में जाना मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। विदेश से भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार में नए प्रोजेक्ट या फिर ऑर्डर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही आप खुश रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। स्वास्थ्य थोड़ा सा परेशान कर सकता है।

मिथुन राशि (Mithun zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि में शुक्र सातवें भाव में होने वाला है। इस राशि के जातकों को नए दोस्त बनेंगे। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलने वाला है। नई नौकरी मिलने के कई अवसर मिल सकते हैं। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। इससे आपके लक्ष्य पीछे होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। अधिक खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीत सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि (Kanya zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का धनु राशि में दाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शुक्र चौथे भाव में रहने वाले हैं। दूसरे और नौवें भाव के स्वामी होने के कारण आपको हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। सुख-समृद्धि की बढ़ोतरी हो सकती है। सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपके मेहतन और काम को देखकर उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे। ऐसे में पदोन्नति के साथ इंक्रीमेंट भी मिल सकता है। मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में आपको खूब लाभ मिल सकता है। आपके अंदर रचनात्मकता बढ़ेगी। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। रिश्तों में खुशियां आने वाली है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024