Saturn Planet Margi 2024: वैदिक ज्योतिष में शनि देव कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना गया है। वहीं शनि देव समय- समय पर मार्गी और वक्री होते रहते हैं। आपको बता दें कि शनि देव जून में कुछ राशि में वक्री हुए थे और वह दिवाली बाद मार्गी होंगे। शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में सीधी चाल चलेंगे। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव पर मार्गी होंगे। इसलिए इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको काफी ज्यादा यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। ऐसी यात्राओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा करियर के लिहाज से देखें तो यह अवधि आपके लिए बहुत ही शानदार साबित हो सकती है। वहीं इस अवधि में आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको सफलता मिल सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)’

शनि देव का सीधी चाल चलना मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको अटका हुआ धन मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपको कोई नई नौकरी भी मिल सकती है। हालांकि, आर्थिक मोर्चे पर आपको मध्यम सफलता ही मिलेगी।इस दौरान आप बड़ी मात्रा में धन लाभ हासिल कर सकते हैं। साथ ही उन्हें उच्च सफलता और पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। साथ ही व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही कम्युनिकेशन मजबूत होगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का सीधी चाल चलना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस अवधि में आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। साथ ही आपकी खुशियों में बढ़ोतरी होगी। आपको सौभाग्य मिलने वाला है। करियर के लिहाज से देखें तो आप जो मेहनत करेंगे उसका फल आपको साथ के साथ मिलता जाएगा। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही इनकम में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024