Shani Margi 2024: कर्मफल दाता शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शनि के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि शनि नवग्रहों में से सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है। वह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। ऐसे में शनि के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक बना रहता है। बता दें कि इस समय शुक्र अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है। जहां वह मार्च 2025 तक रहने वाले हैं। इसी बीच उनकी स्थिति में बदलाव होता रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि 15 नवंबर को दिवाली के बाद कुंभ राशि में मार्गी होने वाले हैं। शनि के सीधी चाल चलने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं शनि के कुंभ राशि में सीधी चाल चलने से किन राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि के जातकों के अच्छे दिन आरंभ हो सकते हैं। इस राशि में शनि तीसरे भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को उनके द्वारा की जा रही मेहनत का फल मिलेगा। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपको सहकर्मियों और वरिष्ठों का पूरा साथ मिल सकता है। आपके द्वारा काम में की जा रही मेहनत का फल आपको पूरा मिल सकता है। उच्च अधिकारी का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापार की बात करें, तो बिजनेस के सिलसिले से कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। ऐसे में आपको काफी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आप अन्य माध्यमों से अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब होंगे। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि में शनि पांचवें भाव में वक्री होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि होगी। इसके साथ ही लंबे समय से करियर में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही सट्टेबाजी, शेयर मार्केट के द्वारा आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेंगे और भविष्य के लिए भी बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। हर एक क्षेत्र में पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। ऐसे में आप खूब धन लाभ कमा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चल रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के छठे भाव में शनि मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में भी आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही पार्टनर के साथ ईमानदार रहेंगे। वह साथी आपको हर कदम में साथ देगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।