Shani Margi 2024: नवग्रह में से शनि को सबसे क्रूर ग्रहों में से एक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि तक एक राशि में रहते हैं। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, जो एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन में इसका प्रभाव लंबे समय तक रहता है। ऐसे में हर राशि के जातको को जीवन में एक बार जरूर शनि साढ़े साती, ढैय्या, शनि दोष या फिर महादशा का सामना करना पड़ता है। शनि की अभी की स्थिति की बात करें, तो वह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है, फिलहाल वह इस राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। लेकिन दिवाली के बाद यानी 15 नवंबर को वह इसी राशि में मार्गी होने वाले है्। शनि के मार्गी होने से कुछ राशि के जातकों के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ….
न्याय के देवता शनि ग्रह 15 नवंबर 2024 की शाम 05 बजकर 09 मिनट पर कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में शनि आठवें भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। परिवार में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका समय अच्छा हो सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं। उच्च अधिकारी आपके काम को देखते हुए पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि के जातकों भी शनि का सीधी चाल चलना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र से सफलता हासिल हो सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही पदोन्नति के साथ-साथ अच्छा वेतन में वृद्धि हो सकती है। आपके काम को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बेरोजगारों को अचानक से कोई नौकरी मिल सकती है। इसके साथ ही भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच खुशियों बनी रहेगी। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि का कुंभ राशि में मार्गी होना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही परिजनों और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नई नौकरी तलाश कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही वेतन में भी अच्छी खासी वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।