Shash Mahapurush Rajyog: शनि को सबसे क्रूर ग्रहों में से एक माना जाता है। वह सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में शनि का प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक रहता है। शनि करीब 30 साल बाद राशि परिवर्तन करते है। वह इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है। इस राशि में होने से वह वह पंच महापुरुष राजयोगों में से एक शश राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। कुंभ राशि में करीब 30 साल बाद इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं कुंभ राशि में शनि के कारण बना शश राजयोग बनाने से किन राशियों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ…
कुंडली में तब शश राजयोग बनाता है जब शनि लग्न या चंद्रमा से पहला, चौथा, सातवां या फिर दसवें भाव में तुला, मकर और कुंभ राशि में स्थिति हो।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शश राजयोग कुंभ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। पदोन्नति के साथ -साथ इंक्रीमेंट मिलने के कई चांसेस नजर आ रहे हैं। सट्टेबाजी और शेयर मार्केट के द्वारा काफी अधिक धन कमा सकते हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आपको मिलेगा। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की असीम कृपा आपके ऊपर बनी रह सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों को हर मुकाम मिलेगा। हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ के योग बन रहे हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में आप धार्मिक यात्राओं पर जा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संतान के विकास से आप खुश नजर आ सकते है। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। कार्यक्षेत्र की बात करें, तो नौकरी के कई नए अवसर मिल सकते हैं। आपके काम को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी, उच्च अधिकारी के साथ-साथ सहकर्मी तारीफ कर सकते हैं। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको अच्छा खासा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही स्टॉक के माध्यम से आप खूब धन लाभ कमा सकते है। आपके द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत और समर्पण से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। कमाई के कई नए जरिए खुल सकते हैं। स्वास्थ्य शानदार रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।