Navpancham Yog: ग्रहों के राजा सूर्य को महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश दुनिया में देखने को मिल जाता है। बता दें कि सुख-समृद्धि के कारक सूर्य 17 अक्टूबर 2024 की सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर गए हैं। वहीं दूसरी ओर शनि इस राशि में पांचवे भाव में विराजमान है। ऐसे में सूर्य और शनि नवपंचम नामक शक्तिशाली राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। दरअसल, शनि से सूर्य नौवें और सूर्य से शनि पांचवें भाव में विराजमान है। ऐसे में सूर्य और शनि नवंबर तक इस राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस शुभ राजयोग के बनने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं दिवाली से पहले नवपंचम योग बनने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
नवपंचम राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। जीवन में प्रगति देखने को मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। वरिष्ठों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है जिसके कारण आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही आपके काम की सराहना की जाएगी। बिजनेस की बात करें, तो इस राशि के जातकों को काफी अधिक मुनाफा मिल सकता है। कमाई के नए स्त्रोत खुलेंगे, जिससे आपको खूब लाभ मिलने वाला है। जीवन में सुकून ही सुकून हो सकता है। पार्टनर के साथ भी अच्छा समय जाने वाला है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
नवपंचम राजयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए भी काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में सूर्य छठे भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को उनके द्वारा किए गए कामों में सफलता हासिल हो सकती है। आपके काम को देखते हुए पदोन्नति के साथ इंक्रीमेंट हो सकता है। इसके अलावा आपके अंदर लीडरशिप की क्वालिटी देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
तुला राशि (Tula Zodiac)
तुला राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में सूर्य विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास की वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आपके अंदर साहस की वृद्धि होगी। कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको काफी लाभ मिलेगा और आपके करियर में एक अच्छी उछाल आ सकती है। बिजनेस के क्षेत्र की बात करें, तो आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट या फिर आर्डर मिल सकता है। इससे आपके बिजनेस में पंख लग सकते है। लंबे समय से चली आ रही पैसों की तंगी से अब निजात मिल सकती है। इसके साथ ही आपको खूब धन कमाने में सफल हो सकते है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।