Shani Dev Vakri In Kumbh: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर को है। वहीं आपको बता दें कि इस दिन कर्मफल दाता शनि देव वक्री अवस्थान में संचऱण करेंगे। शनि देव 30 साल बाद कुंभ में वक्री हुए हैं। ऐसे में शनि देव के वक्री होने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इस दिवाली आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्री हुए हैं। इसलिए इस दिवाली आपको काम- कारोबार से संबंधित कोई शुभ समाचार आ सकता है। साथ ही अगर आप नई नौकरी की योजना बना रहे हैं तो इस समय अपनी पसंद की नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। आप धन की बचत कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके प्रयासों से संतुष्ट रहेंगे। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं इस समय आपको अपने पैतृक बिजनेस में अच्छा लाभ हो सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
शनि देव का दिवाली पर उल्टी चाल चलना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर वक्री होंगे। इसलिए इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के कई सोर्स बन सकते हैं। वहीं आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होने की संभावना है और कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं व्यापारी गण कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं आपकी करियर में तरक्की होगी और कारोबारियों के लिए यह लाभ का दौर साबित होगा। आपके कई अधूरे पड़े प्रॉजेक्ट इस वक्त आरंभ हो सकते हैं और आपको इनमें आगे चलकर बड़ा लाभ होगा। साथ ही इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।