Saturn Planet Gochar In Kumbh: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल दिवाली का पर्व 1 नवंबर को मनाया जाएगा। साथ ही आपको पता दें इस दिन कर्मफल और न्याय प्रदाता शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में संचरण करेंगे और वह साल 2025 के मध्य तक यहां विराजमान रहेंगे, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर-कारोबार में तरक्की के योग बन सकते हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
शनि देव का दिवाली पर मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर मेष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आपकी आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आपके द्वारा लिए गए त्वरित फैसले और किए गए कार्यों की सराहना होगी। कार्य-व्यापार में भी प्रगति होगी। अगर आप इस दौरान कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, तो उनके लिए समय अनुकूल है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए दिवाली पर शनि देव का कुंभ में संचरण लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग अपने बिजनस में निवेश करके उसे आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए भी यह वक्त अनुकूल है। आगे चलकर आपको लाभ होगा। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको इस दौरान बिजनस में खूब कमाई करने का मौका मिलेगा। वहीं आपके कम्युनिकेशन में सुधार होगा। साथ ही जो लोग मार्केटिंग, वाणी, मीडिया और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, तो आपको लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर संचऱण कर रहे हैं। साथ ही वह दिवाली पर आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आर्थिक मामलों में भी यह गोचर आपके लिए अनुकूल फल लेकर आएगा और दिवाली के मौके पर आपकी खूब कमाई करवाएगा।शिक्षा में सफलता और संतान की जिम्मेदारी पूरी होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने के योग हैं। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।