Saturn Planet Margi 2024: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को  आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शनि देव की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि शनि देव जून में कुंभ राशि में वक्री हुए थे और वह दिवाली बाद सीधी चाल चलने जा रहे हैं जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है । आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का सीधी चाल चलना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही कुंडली में शश योग बनने से कुंभ राशि के जातकों का व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा। वहीं आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे। साथ ही  व्यापार और व्यवसाय के क्षेत्र में या साझेदारी में आर्थिक लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

शनि देव का वक्री होना आप लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से छठे स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग आयात-निर्यात का काम करते हैं उनके लिए समय बहुत अच्छा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको उम्‍मीद से बढ़कर लाभ होगा। वहीं इस दौरान आप गुप्त शत्रुओं पर विजय पाएंंगे। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें भी इस अवधि में सफलता मिल सकती है। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको व्यापार में नए ऑर्डर मिलेंगे। साथ ही व्यापार में लगातार लाभ होगा। वहीं आर्थिक मामलों में आपको उम्‍मीद से बढ़कर लाभ होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, संसाधनों में भी वृद्धि की संभावना बनेगी। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध पहले से मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024