Saturn Planet Margi 2024: इस साल दिवाली बाद कई ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसमें कर्मफल दाता शनि देव का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि न्याय प्रिय दाता शनि देव दिवाली बाद अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी होने जा रहा है। मतलब वह अब सीधी चाल चलेंगे। जिससे कुछ राशियों का भाग्म चमक सकता है। साथ ही इन राशियों पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस दौरान अपने बिजनस में कुछ नया करने का मौका मिलेगा और आपका यह नया प्रयोग आपको मुनाफा भी अच्‍छा करवाएगा। नौकरीपेशा लोगों की भी इस महीने तरक्‍की होगी और वे अपने लक्ष्‍य को आसानी से प्राप्‍त कर लेंगे। वहीं इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं आपका बैंक- बैलेंंस भी बढ़ेगा। साथ ही आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शनि देव का सीधी चाल चलना मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी चाल से नवम भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही जो कार्य आपके काफी समय से अटके हुए थे वो बनेंगे। वहीं  कारोबारियों को शादी सीजन में कमाई के अच्‍छे अवसर प्राप्‍त होंगे। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको आक्समिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होग। वहीं आपके लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होंगे और परिवार के लोगों के साथ यह महीना मौज मस्‍ती में कटेगा।  आपको कारोबार में कमाई करने के लिए अच्‍छे मौके मिलेंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपके कम्युनिकेशन में सुधार होगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय कारोबारियों को अटका हुआ धन मिलेगा। वहीं आप साल 2025 में शनि की साढ़ेसाती खत्म होगी। जिससे आपको काफी रिलीफ मिलेगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024