Diwali 2024 Navpancham Rajyoga: ज्योतिष में ग्रहों के राजा सूर्य को बहुत ही खास ग्रह माना गया है। हर महीने सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इस बार सूर्य 17 अक्टूबर 2024 को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश किए, जहां पहले से ही शनि मौजूद हैं। शनि और सूर्य मिलकर नवपंचम योग बना रहे हैं। दरअसल, शनि से सूर्य नौवें और सूर्य से शनि पांचवें भाव में विराजमान है। ऐसे में सूर्य और शनि नवंबर तक इस राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिष की मानें तो इस शुभ योग के बनने से कुछ राशि वाले जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस शुभ योग से किन राशियों के लोगों को फायदा होगा।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि वाले जातकों के लिए नवपंचम योग बेहद खास साबित होने वाला है। इस दौरान इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। बड़े-बुजुर्गों और सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस करने वालों को भी बढ़िया मुनाफा मिलने के संकेत हैं। आमदनी के कई रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक जीवन में भी खुशी और सुकून का माहौल रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

वृषभ राशि (Vrishabha Rashi)

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए भी यह योग काफी फायदेमंद होगा। इस समय आपके किए हुए कामों में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन या सैलरी में इजाफा मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। करियर में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन मिलने की संभावना है। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि वाले जातकों के लिए यह समय शुभ साबित होने वाला है। इस समय आपके साहस में इजाफा होगा। रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। करियर में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। बिजनेस करने वालों को बड़े ऑर्डर या प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। पैसों की तंगी दूर होगी और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो फायदेमंद साबित होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें