आज देशभर में दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदोष काल में माता लक्ष्मी के साथ गणेश जी, कुबेर जी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। दिवाली पूजा के दौरान मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ अंत में आरती अवश्य करना चाहिए।

Laxmi Ji Ki Aarti: यहां पढ़े लक्ष्मी जी की आरती लिरिक्स इन हिंदी

ऐसा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है। इसके साथ ही जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं मां लक्ष्मी की संपूर्ण आरती…

मां लक्ष्मी की आरती (Maa Laxmi Aarti)

ओम जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥

दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥

शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥

महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥

सब बोलो लक्ष्मी माता की जय, लक्ष्मी नारायण की जय।

दिवाली पर करें मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप (Maa Laxmi Mantra)

  • ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्री महालक्ष्म्यै नम:’।
  • ‘ॐ ऐं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।’
  • ‘ॐ ऐं क्लीं महालक्ष्म्यै नम:।’
  • ‘ॐ ऐं क्लीं सौ:।’
  • ‘ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं सौं जगत्प्रसूत्यै नम:।’
  • ‘ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं क्लीं लक्ष्मी ममगृहे धनं पूरय चिन्ताम् दूरय स्वाहा।’
  • ‘ॐ ऐं श्रीं महालक्ष्म्यै कमल धारिण्यै गरूड़ वाहिन्यै श्रीं ऐं नम:।’
  • ‘ॐ श्रीं च विद्महे अष्ट ह्रीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मी-विष्णु प्रचोद्यात।’

मुख्य मंत्र बोलते हुए इस प्रकार पूजन आरंभ करें, जैसे ‘ॐ ऐं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम: आवाह्यामि नम:।’

November 2024 lucky Zodiac Sign: नवंबर में शनि-गुरु चमका सकते हैं इन राशियों की किस्मत, नई नौकरी के साथ पदोन्नति के योग, धन लाभ के प्रबल योग