Guru Shukra Yuti 2024: फ्यूचर पंचांग अनुसार इस साल दिवाली 1 नंबवर को मनाई जाएगी। वहीं इस साल दिवाली पर कई शुभ योगों और राजयोगों का निर्माण हो रहा है। आपको बता दें कि दिवाली पर वृषभ राशि में गुरु बृहस्पति और शुक्र की युति से समसप्तक योग का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए समसप्तक राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय़ के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं धन और कारोबार के लिहाज से बहुत शानदार होने वाला है। आपको इस दौरान अपने बिजनस में कुछ नया करने का मौका मिलेगा और आपका यह नया प्रयोग आपको मुनाफा भी अच्छा करवाएगा। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही वे लोग जो काफी समय से नौकरी में तरक्की पाने का इंतजार कर रहे थे, उनको भी इस महीने आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
समसप्तक राजयोग बनने से धनु राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस अवधि में आपको कारोबार में कमाई करने के लिए अच्छे मौके मिलेंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आप समाज में लोकप्रिय होंगे। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं आपकी दैनिक इनकम में इजाफा होगा। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए समसप्तक राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इसके अलावा भविष्य में अच्छा-खासा धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों की सेहत में सुधार होगा। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आपको अटका हुआ धन मिल सकता है। वहीं इस समय शादीशुदा जातकों के पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।