Jupiter Vakri In Taurus 2024: वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को एक सात्विक ग्रह माना जाता है। साथ ही गुरु ग्रह ऐश्वर्य, वैभव, आध्यात्म, ज्योतिष, गुरु, समृद्धि, ज्ञान और शिक्षा के दाता माने गए हैं। इसलिए जब भी गुरु बृहस्पति की चाल में परिवर्तन होता है, तो उसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि 9 अक्टूबर को गुरु ने उल्टी चाल चलना शुरू कर दिया है। साथ ही वह दिवाली पर वक्री की रहेंगे।, जिससे 3 राशि के जातकों को धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इनकी हर मनोरथ पूरे हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर उल्टी चाल रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं नौकरी करने वालों को अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध का फायदा भी मिलता नजर आ रहा है। गोचर काल में आपके कार्यों की हर जगह प्रशंसा होगी और अच्छा खासा धन लाभ प्राप्त करने में सक्षम भी होंगे। साथ ही इस दौरान आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। वहीं इस दौरान व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति मे सुधार हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

गुरु बृहस्पति का वक्री होना कन्या राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर वक्री हुए हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप किसी धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस समय आपके अटके हुए कार्य बनेंगे। साथ ही आप इस समय दान- पुण्य में खर्च कर सकते हैं। वहीं आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और पति पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं नौकरी करने वाले को इस अवधि में अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिससे चलते आ करियर में संतुष्ट दिखाई देंगे। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर वक्री हुए हैं। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही परिवार में सभी सदस्यों में एकता दिखाई देगी और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वहीं इस समय आपको काम- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही आप समाज में लोकप्रिय होंगे। वहीं इस अवधि में आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है और अटके धन की प्राप्ति भी हो सकती है। साथ ही इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024