Gajkesari Yog 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। लेकिन चंद्रमा एक ऐसा ग्रह है, जो सबसे तेज गति से चलता है। बता दें कि वह एक राशि में करीब छाई दिन तक रहते हैं। चंद्रमा के इतनी तेजी से राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में भी काफी अधिक पड़ता है, क्योंकि जहां रोजाना का राशिफल इसी अवधि में निकाला जाता है, तो कुछ राशियों में किसी न किसी ग्रह के साथ युति हो रही है, जिससे शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। ऐसे ही आज चंद्रमा की वृषभ राशि में गुरु के साथ युति हो रही है, जिससे गजकेसरी नामक शक्तिशाली राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग के बनने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं चंद्रमा और गुरु की युति से बना गजकेसरी योग किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार,19 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 10 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में 21 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 15 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में गजकेसरी योग बनने से 21 अक्टूबर तक कुछ राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। करवा चौथ पर कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के दूसरे भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के लिए ये राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसके साथ ही जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही विदेश यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिलने वाला है। नई नौकरी मिलने के कई अवसर मिल सकते हैं। पदोन्नति के साथ बोनस भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। विदेशों स्रोतों से लाभ मिलने के आसार नजर नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते है। काम के दबाव थोड़ा कम होगा। इससे आपको मानसिक तनाव से थोड़ी मुक्ति मिल सकती है। व्यापार में भाग्योदय होने वाला है। इसके साथ ही आपको कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आपके ऊपर हो सकती है। ऐसे में खूब धन कमाने में सफल होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

गुरु और चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी योग इस राशि के जातकों के लिए भी काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही ही करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा आपके काम को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही बोनस, इंसेंटिव मिलने के काफी अधिक चांसेस नजर आ रहे हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024