Gajkesari Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ किसी न किसी ग्रह की युति होती है, जिससे विभिन्न शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण होता है। चंद्रमा की बात करें, तो वह एकलौता ग्रह है, जो हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में चंद्रमा की किसी न किसी तरह की युति होती रहती है। बता दें कि दिवाली से पहले यानी 19 अक्टूबर को चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में चंद्रमा और गुरु की युति से शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ये योग काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं चंद्रमा और गुरु की युति से बना गजकेसरी योग किन राशियों की चमक सकता है किस्मत…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा और गुरु बृहस्पति की युति होती है, तो गजकेसरी योग का निर्माण होता है। 19 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 10 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में 21 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 15 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में गजकेसरी योग बनने से 21 अक्टूबर तक कुछ राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में नई खुशियों की दस्तक हो सकती है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। आपके द्वारा किए गए काम की सराहना की जा सकती है। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारियों का भी साथ मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शेयर मार्केट, सट्टेबाजी के द्वारा अच्छा पैसा कमा सकते हैं। जीवन में खुशियां ही खुशियां सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

कन्या राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग खुशियां लेकर आ सकता है। इस राशि में गुरु और चंद्रमा की युति नौवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में चली आ रही कई समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही नया व्यापार शुरू करना इस अवधि में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपको काफी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। आपके द्वारा किए गए काम की प्रशंसा हो सकती है। इसके साथ ही आपको इंसेंटिव, बोनस आदि मिल सकता है। वाहन, संपत्ति आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। लंबे समय से अटके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024