Jupiter And Shani Vakri 2024: फ्यूचर पंचांग अनुसार इस साल दिवाली का पर्व 1 नवंबर को मनाया जाएगा। वहीं आपको बता दें कि  500 साल बाद कर्मफल दाता शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में वक्री रहेंगे। साथ ही आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति वृष राशि में उल्टी चाल चलेंगे। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Dhanteras 2024 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat Time in Hindi LIVE: Read Here

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु और शनि देव की उल्टी चाल लाभदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव तो वहीं शनि देव आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर वक्री हो रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपके यश में वृद्धि होगी। साथ ही व्यापार में नई ऊर्जा का संचार होगा। नए व्यापारिक समझौते होंगे, जिससे आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गुरु और शनि देव का वक्री होना सिंह राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से दशम स्थान तो वहीं शनि देव आपकी राशि से सप्तम भाव पर वक्री हुए हैं। इसलिए इस दौरान काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है।साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं अविवाहित  लोगों का विवाह हो सकता है। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप  लोगों के लिए गुरु और शनि देव की वक्री चाल अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव तो वहीं गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर चलने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस दौरान आप सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मिठास बढ़ेगी। साथ ही इस दौरान आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024