Budh Uday In Libra 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर उदित और अस्त होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अक्टूबर में दिवाली से पहले ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह उदित होने जा रहे हैं। बुध ग्रह तुला राशि में उदित होंंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों का करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं आर्थिक मामलों में आपको उम्‍मीद से बढ़कर लाभ होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, संसाधनों में भी वृद्धि की संभावना बनेगी। आपको वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों से निजात मिल सकती है। साथ ही जो प्रतियोगी छात्र हैं, उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

बुध ग्रह का उदय होना कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर उदय होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आपको वित्त और निवेश के मामलों में लाभ मिलेगा। साथ ही, जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें भी इस अवधि में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही  व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान माता के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान की नौकरी लग सकती है या विवाह हो सकता है। वहीं  व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। वहीं आपको वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों से निजात मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024