Diwali 2022 Zodiac: इस बार दिवाली से एक दिन पहले और दो दिन बाद दो ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। वहीं दीपावली के 6 दिनों बाद एक और ग्रह राशि परिवर्तन करें। ज्योतिष के अनुसार इनका प्रभाव कई राशि के लोगों पर पड़ सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 23 अक्टूबर को शनि देव मकर राशि में मार्गी हो रहे हैं और 26 अक्टूबर को बुध देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 30 अक्टूबर को मंगल देव मिथुन राशि में वक्री होंगे। इस दौरान कई राशि के लोगों को धन आदि लाभ के साथ कई फायदे हो सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस दौरान कारोबार में फायदा हो सकता है। अगर किसी से साथ साझेदारी में कोरोबार शुरू कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा हो सकता है। वहीं इस समय नया कारोबार भी शुरू किया जा सकता है।
वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि जातकों के लिए बुध और मंगल लाभकारी हो सकते हैं। इस अवधि में जातकों को धन लाभ के कई मौके मिल सकते हैं। विदेश में रह रहे लोगों को इस दौरान पैसा कमाने की संभावना है।
मिथुन
इस राशि के जातकों को इस दौरान शनि और बुध देव लाभ दे सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कई अच्छें अवसर मिलेंगे, जिससे आपकी आय बढ़ सकती है। वहीं कुछ जातकों को शनि देव अचानक धन लाभ भी करा सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को बुध और मंगल देव लाभकारी हो सकते हैं। जातकों को कार्यक्षेत्र में धन लाभ मिल सकता है। वहीं नौकरी पेशा लोगों को आय में बढ़ोतरी हो सकती है।विदेशी कारोबार या आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। बुध देव जातकों को पैसा बचाने में भी मदद कर सकते हैं।
तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए शनि और बुध देव की स्थिति लाभप्रद हो सकती है। पुराने विवादो से जातकों को छुटकारा मिल सकता है। धन प्राप्त करने में सफलता मिल सकती है।करियर के लिए भी यह समय अनुकूल हो सकता है।