Diwali 2022 Vastu Tips: दिवाली (Diwali 2022) का त्योहार इस बार 24 अक्टूबर को पड़ कहा है। दीपावली दीपों का पर्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली पर दीपल जलानें से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही साल भर मां लभ्मी की कृपा बनी रहने की भी मान्यता है।

आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली पर दीपक कहां और कैसे लगाएं।

1.ज्योतिष के अनुसार दीपावली के दिन तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

2. दिवाली के दिन सरसो के तेल का दीपक जलना भी शुभ माना जाता है। तेल घर की ऊर्जा का निर्धारण करता है। वहीं दीपक की बाती को आत्मा का प्रतीक माना जाता है।

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस थाली में दीपक जलाया जाता है उसमें सोने या चांदी के आभूषण रखने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

3. अगर घर के पास कोई मंदिर है तो सबसे पहले वहां जाकर दीपक जलाएं। उसके बाद पूजा स्थल और घर के अन्य स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित करना चाहिए।

4. दीपावली के दिन मंदिर में दीप जलाकर घर के सामने सबसे पहले दीपक जलाना चाहिए। यदि पूजा उत्तर-पूर्व दिशा में हो तो वहां दीपक जलाने से शुभ फल मिलते हैं।

5. दीपक को दक्षिण दिशा की ओर करके नहीं जलाना चाहिए। ऐसे करना अशुभ माना जाता है।

6. पूर्व दिशा की ओर दीपक चलाना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

7. वास्तु शास्त्र के अनुसार पश्चिम दिशा की ओर दीपक जलाना भी शुभ होता है। इससे समस्याओं से निजात मिलने की मान्यता है।