दिवाली पांच दिन के पावन पर्व में धनतेरस का दिन काफी अहम होता है। धनतेरस के दिन माना जाता है कि भगवान आशीर्वाद के रुप में अपने भक्तों को धन-धान्य देते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान धनवंतरि और भगवान कुबेर की पूजा का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार दीपावली के दो दिन पहले ही भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था। इस दिन समुद्र मंथन के दौरान वे अपने हाथों में अमृत से भरा हुआ कलश लेकर प्रकट हुए थे इसीलिए उन्हें औषधि के देवता भी कहा जाता है।
इस दिन बाजार में लोगों की भरमार रहती है। लोग धन-संपत्ति, गहने, सोना-चांदी और किमती वस्तुओं की खरीदारी करते हैं। माना जाता है कि मां लक्ष्मी चंचल होती है और एक जगह ठहरती नहीं है लेकिन धनतेरस के पावन पर्व पर मां लक्ष्मी घर आने पर घर में वास करने लगती है। धनतेरस के दिन आप शानदार बधाईयां एक-दूसरे को खूबसूरत तस्वीरों के माध्यम से दे सकते हैं। आइए जानते हैं कि धरतेरस के पावन पर्व पर आप कैसे अपने अपनों को बधाई दे सकते हैं।
