Dhanteras Date And Time: सनातन धर्म में धनतेरस के त्योहार का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग अनुसार यह त्योहार हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। नरक चतुर्दशी से एक दिन पूर्व धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसाए धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा आराधना की जाती है। वहीं धनेतरस के दिन कुछ न कुछ खरीदने का विधान बताया गया है। लेकिन क्या आपको पता है कुछ वस्तुओं को इस दिन खरीदकर घर पर लाने से मांं लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और आपके जीवन से धन- समृद्धि जा सकती है। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं…

कांच की वस्तु

धनतेरस के दिन कांच से बनी कोई वस्तु खरीदकर घर पर नहीं लानी चाहिए। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में कांच का संबंध राहु ग्रह से माना गया है। इसलिए इस दिन कांच की बनी वस्तुओं का इस्तमाल करना अशुभ साबित हो सकता है। साथ ही घर में नकारात्मकता छा सकती है।

तेल नहीं खरीदना चाहिए

धनतेरस के दिन तेल या रिफाइंड बिल्कुल भी खरीदना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं। साथ ही जीवन से धन- समृद्धि जा सकती है। इसलिए अगर आप धनतेरस के दिन घी या सरसों के तेल का दीपक जला रहे हैं तो उसके लिए घी और तेल पहले से खरीद लाएं। 

लोहे की वस्तु नहीं खरीदें

लोहे की चीजें धनतेरस के दिन भूलकर भी नहीं लानी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से निगिटिविटी जीनव में आ सकती है। साथ ही धन के देवता कुबेर नाराज हो सकते हैं। साथ ही ये चीजें घर में उथल-पुथल और कलह का कारण बन सकती हैं। इसलिए अगर आप कोई लोहे की वस्तु खरीदना चाहते हैं तो धनतेरस से एक दिन पहले खरीद लें। 

नहीं खरीदें स्टील के बर्तन

शास्त्रों के अनुसार धनतेरस पर स्टील के बर्तन भी नहीं खरीदने से बचना चाहिए। स्टील की जगह आप कॉपर या ब्रांज के बर्तन खरीद सकते हैं। जिससे जीवन में संपन्नता बनी रहती है।

खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है, इस योग में खरीदारी करना मंगलकारी माना जाता है। यह योग सुबह 6 बजकर 32 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन तक 10 बजकर 30 मिनट पर रहेगा। इस योग में की गई खरीदारी करने से चीजों में तीन गुणा वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024