Dhanvantari Aarti Lyrics in Hindi: आज देशभर में धनतेरस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। धनतेरस के शुभ अवसर पर लोग सोना-चांदी, नए बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घर के लिए अन्य नई वस्तुएं खरीदते हैं। मान्यता है कि धन त्रयोदशी के दिन खरीदी गई वस्तुएं तेरह गुना बढ़ोतरी का प्रतीक होती हैं। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर प्रसन्न होकर घर में धन-समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। धनतेरस की संध्या के समय भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है और उनकी आरती की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान अमृत के कलश के साथ धन्वंतरि भगवान भी निकले थे। इसी के कारण धनतेरस के दिन इनकी भी पूजा करने का विधान है। बता दें कि धन्वंतरि भगवान को आयुर्वेद के देवता और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के अधिष्ठाता देव माने जाते हैं। उन्हें भगवान विष्णु का अवतार भी कहा गया है। इसलिए धनतेरस के दिन इनकी पूजा करने के साथ-साथ अंत में जय धन्वंतरि देवा, जय धन्वंतरि जी देवा लिरिक्स आरती अवश्य करें। आइए जानते हैं धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की आरती …
धन्वंतरिजी की आरती लिरिक्स (Dhanvantari Ji Ki Aarti Lyrics)
जय धन्वंतरि देवा, जय धन्वंतरि जी देवा।
जरा-रोग से पीड़ित, जन-जन सुख देवा।।जय धन्वं.।।
तुम समुद्र से निकले, अमृत कलश लिए।
देवासुर के संकट आकर दूर किए।।जय धन्वं.।।
आयुर्वेद बनाया, जग में फैलाया।
सदा स्वस्थ रहने का, साधन बतलाया।।जय धन्वं.।।
भुजा चार अति सुंदर, शंख सुधा धारी।
आयुर्वेद वनस्पति से शोभा भारी।।जय धन्वं.।।
तुम को जो नित ध्यावे, रोग नहीं आवे।
असाध्य रोग भी उसका, निश्चय मिट जावे।।जय धन्वं.।।
हाथ जोड़कर प्रभुजी, दास खड़ा तेरा।
वैद्य-समाज तुम्हारे चरणों का घेरा।।जय धन्वं.।।
धन्वंतरिजी की आरती जो कोई नर गावे।
रोग-शोक न आए, सुख-समृद्धि पावे।।जय धन्वं.।।
भगवान धन्वंतरि के मंत्र
1- ॐ धन्वंतराये नमः।।
2- भगवान धन्वंतरि को प्रसन्न करके आरोग्य प्राप्त करने का मंत्र :
ॐ नमो भगवते महासुर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतरायेः
अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय।
त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्रीमहाविष्णुस्वरूप
श्री धन्वंतरि स्वरूप श्री श्री श्री औषणचक्र नारायणाय नमः।।
शनि गुरु बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। कुछ जातकों के लिए यह समय तरक्की और नए अवसर लेकर आएगा, तो वहीं कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जानें 12 में से किन 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें शनि के नक्षत्र परिवर्तन का असर
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।