Dhanteras 2025 (धनतेरस पर क्या खरीदें 2025): दिवाली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस का पर्व बहुत ही शुभ और मंगलमय माना जाता है। यही दिन पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत का प्रतीक होता है, जो भाई दूज के दिन समाप्त होता है। धनतेरस के अवसर पर मां लक्ष्मी, धन के देवता भगवान कुबेर और आयु व स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि इस दिन की गई पूजा और खरीदी पूरे वर्ष घर में समृद्धि, सौभाग्य और आरोग्य का आशीर्वाद देती है।

धनतेरस के दिन सोना-चांदी, वाहन, बर्तन, वस्त्र या नई वस्तुएं खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ नया खरीदकर घर लाने से मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर प्रसन्न होते हैं और घर में धन, वैभव और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। यदि कोई व्यक्ति इस दिन सोना या चांदी नहीं खरीद सकता, तो चिंता की बात नहीं है  क्योंकि शास्त्रों में कुछ ऐसी वस्तुएं बताई गई हैं जिन्हें धनतेरस पर खरीदने से भी उतना ही शुभ फल प्राप्त होता है। ये सभी वस्तुएं मां लक्ष्मी से जुड़ी मानी जाती हैं और इनका घर में होना धनवृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

बता दें कि हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह शुभ अवसर 18 अक्टूबर 2024 (शुक्रवार) के दिन पड़ रहा है।

धनतेरस पर खरीदें ये चीजें

सुपारी

धनतेरस के दिन सुपारी खरीदना भी शुभ माना जाता है। इसे ब्रह्मदेव, इंद्रेदव, वरुण और यम देव के साथ गणेश जी की शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन इसे खरीद कर लाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इससे समृद्धि के साथ सम्मान बढ़ता है।

बताशा

धनतेरस के दिन बताशा खरीदना शुभ माना जाता है। मुरमुरे के साथ बताशा मां लक्ष्मी को चढ़ाने से वह अति प्रसन्न होती है। इसके साथ ही दुर्भाग्य दूर रहता है।

झाड़ू

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है, क्योंकि झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। ऐसा विश्वास है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में शुभता आती है और दरिद्रता का नाश होता है।

साबुत धनिया

धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। दिवाली के दिन इस धनिया को मां लक्ष्मी को अर्पित करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में समृद्धि का वास होता है।

गोमती चक्र

धनतेरस के दिन गोमती चक्र खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और धन-धान्य में वृद्धि का प्रतीक होता है।  दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को चढ़ाने के इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना शुभ होगा।

कौड़ी

धनतेरस के दिन कौड़ी खरीदना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि कौड़ी मां लक्ष्मी का प्रतीक होती है। इसे खरीदने से धन में तेजी से वृद्धि होने के साथ सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

हल्दी की गांठ

धनतेरस के दिन हल्दी की गांठ लाना अत्यंत शुभ माना जाता है। साबुत हल्दी का संबंध भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी से जुड़ा होता है। इस दिन मां लक्ष्मी को एक हल्दी की गांठ अर्पित करें, फिर उसे पीले या लाल कपड़े में बांधकर घर के धन स्थान पर रख दें। ऐसा करने से घर में धन-समृद्धि और शुभता का वास होता है।

दिवाली के बाद नवबंर माह में ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मीन राशि में विराजमान शनि के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियोें के बारे में

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।