Dhanteras 2024 Date And Time in India (धनतेरस कब है 2024 में): सनातन धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मृत्यु के देवता यमराज और कुबेर जी की पूजा होती है। माना जाता है की माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा अर्चना करने से जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती और भगवान धन्वंतरि की आराधना करने से रोग से मुक्ति मिलती है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाए जाने का विधान है। इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। आपको बता दें कि इस दिन लोग अपनी क्षमता के अनुसार, सोना, चांदी, बर्तन आदि की खरीदारी करते हैं। क्योंकि इस दिन सोना और कोई बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही इसी दिन देवताओं के वैध भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति हुई थी। यही वजह है इस दिन धन्वंतरि जयंती भी मनाते हैं। आइए जानते हैं धनतेरस की तिथि और पूजा- मुहूर्त…
धनतेरस की तिथि 2024 (Dhanteras 2024 Tithi)
त्रयोदशी तिथि की शुरुआत : 29 अक्टूबर, सुबह 10 बजकर 32 मिनट से
त्रयोदशी तिथि की समाप्ति : 30 अक्टूबर, दोपहर 1 बजकर 16 मिनट तक
उदया तिथि के मुताबिक धनतेरस का पर्व दिन मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा।
धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त
पहला खरीदारी का मुहूर्त
धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है, इस योग में खरीदारी करना मंगलकारी माना जाता है। यह योग सुबह 6 बजकर 32 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन तक 10 बजकर 30 मिनट पर रहेगा। इस योग में की गई खरीदारी करने से चीजों में तीन गुणा वृद्धि होती है।
दूसरा खरीदारी का मुहूर्त
धनतेरस के दिन अभिजीत मुहूर्त का भी संयोग बन रहा है और इस योग में खरीदारी करने से धन- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। यह मुहूर्त 29 अक्टूबर के दिन 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा, इस बीच में खरीदारी कर सकते हैं।
तीसरा शुभ मुहूर्त
यह शुभ मुहूर्त संध्या 06:36 से प्रातः 08:32 बजे तक रहेगा जो प्रदोष काल का है। इनमें से यह मुहूर्त सबसे उत्तम और शुभ माना जाता है।