Dhanteras 2024 Vehicle Purchase Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 29 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। धनतेरस पांच दिवसीय दिवाली के त्योहार का पहला दिन होता है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन, वाहन, घर, भूमि आदि खरीदी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर किसी भी वस्तु की खरीदारी करने से धन में कई गुना अधिक वृद्धि होती है। वहीं कई लोग धनतेरस के खास मौके पर वाहन भी खरीदते हैं। मान्यता है कि इस दिन वाहन खरीदने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। लेकिन ऐसा तभी होगा जब आप शुभ मुहूर्त मे वाहन खरीदेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं धनतेरस 2024 के दिन वाहन खरीदने का सबसे सही शुभ मुहूर्त।
वाहन खरीदने का मुहूर्त (Dhanteras 2024 Vehicle Purchase Shubh Muhurat)
यूं तो वाहन की खरीदारी के लिए धनतेरस का पूरा दिन शुभ माना जाता है। लेकिन ज्योतिष की मानें तो अगर आप शुभ मुहूर्त में इसे खरीदेंगे तो इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर पूरे साल बनी रहेगी। पंचांग के अनुसार, इस दिन खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से लेकर 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट तक है। अगर आप भी इस धनतेरस वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह समय शुभ हो सकता है।
चर (सामान्य) – सुबह 09:18 – सुबह 10.41
लाभ (उन्नति) – सुबह 10.41 – दोपहर 12.05
अमृत (सर्वोत्तम) – दोपहर 12.05 – दोपहर 01.28
लाभ (उन्नति) – रात 7.15 – रात 08.51
धनतेरस पर वाहन खरीदने के बाद करें ये काम
अगर इस धनतेरस आप भी वाहन खरीद रहे हैं तो इसे घर लाने के बाद इसकी पूजा अवश्य करें। इसकी पूजा किसी मंदिर में पुजारी से या फिर घर में स्त्री से ही कराएं। पूजा के बाद गाड़ी पर स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं और नारियल फोड़ें। उसके बाद उसपर मौली और एक पीला कपड़ा अर्पित करें। उसके बाद इसे किसी ब्राह्मण को दान कर दें। इसके अलावा इस दिन आप धातु से बनी चीजें भी खरीद सकते हैं। जैसे – सोना, चांदी, तांबा या पीतल की वस्तुएं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।