Lakshmi Narayan Yog 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध को प्रभावशाली ग्रह में से एक माना जाता है। वह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बुध को बुद्धि का दाता, एकाग्रता, बौद्धिक क्षमता, व्यापार आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध की स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। बता दें कि बुद्धि के दाता बुध 29 अक्टूबर यानी धनतेरस के दिन वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले हैं। जहां पर पहले से ही धन-वैभव के दाता शुक्र विराजमान है। ऐसे में धनतेरस के दिन बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। वृश्चिक राशि में लक्ष्मी नारायण योग बनने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं बुध और शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग किन राशियों की चमका सकता है किस्मत…
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण सातवें भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है। करियर की बात करें, तो आपको वरिष्ठों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप तेजी से सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आपको अच्छा खासा धन लाभ भी हो सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा खासा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि के पहले भाव में लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इन राशियों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। सुख-सुविधा की वृद्धि के साथ संपत्ति, धर आदि खरीद सकते हैं। इसके साथ ही धन की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही वाहन, घर आदि खरीद सकते हैं। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए लिहाज से आप फिट रहेंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि के ग्यारहवें भाव में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुकी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है। इसके साथ ही नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। बेरोजगारों को भी कोई काम मिल सकता है। आपको आपकी क्षमता और मेहनत के बल पर अच्छी खासी नौकरी मिल सकती है। व्यापार काफी अच्छा जाने वाला है। प्रतिद्वंदियों को अच्छी तरह से मुकाबला दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। इसके साथ ही अच्छी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ खुश रहेंगे और किसी फैसले पर एक-दूसरे से सहमत हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।