Dhanteras 2024: वैदिक पंचांग अनुसार समय- समय पर त्योहारों पर दुर्लभ योग और राजयोग का निर्माण होता है। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर की है। वहीं धनतेरस पर इस साल त्रिग्रही योग, त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, वैधृति योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का महासंयोग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगोंं के लिए 5 दुर्लभ योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। वहीं आपको परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही परिवार में खुशियां रहेंगी। वहीं कार्य-व्यापार में भी प्रगति होगी। अगर आप इस दौरान कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। साथ ही इस समय आपके घर में कोई लग्जरी आयटम आ सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
पांच दुर्लभ योग का बनना तुला राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान व्यापारियों को इच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार में नई डील हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल हो सकती हैं। साथ ही जमीन-जायदाद या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई अवार्ड या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस अवधि में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए 5 दुर्लभ योग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आर्थिक मामलों में भी यह दुर्लभ योग आपके लिए अनुकूल फल लेकर आएगा और दिवाली के मौके पर आपकी खूब कमाई करवाएगा। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों नौकरी मिल सकती है। वहीं अगर आप किसी भी तरह की सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय अनुकूल रहेगा। वहीं इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।