Mahalaxmi Rajyog: ज्योतिष शास्त्र अनुसार समय- समय पर ग्रह गोचर करके शुभ और राजयोग बनाते रहते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 24 अक्टूबर को महालक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है। यह राजयोग मंगल और चंद्रमा की युति से बनेगा। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही सेहत अच्छी रहेगी। आपके द्वारा लिए गए त्वरित फैसले और किए गए कार्यों की सराहना होगी। कार्य-व्यापार में भी प्रगति होगी। वहीं इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं जो लोग अपने बिजनस में निवेश करके उसे आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए भी यह वक्‍त अनुकूल है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

महालक्ष्मी राजयोग का बनना वृश्चिक राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपके जो कार्य अटके हुए थे वो बन सकते हैं। जमीन-जायदाद या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे। अगर आप सरकारी महकमों में किसी भी प्रकार के टेंडर आदि के लिए आवेदन करते हैं तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल है। वहीं इस समय आप काम- कारोबार से संबंधित यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही आप धर्म- कर्म के काम में धन खर्च कर सकते हैं। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग का बनना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आप वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको इस दौरान बिजनस में खूब कमाई करने का मौका मिलेगा। आप जो भी कार्य शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। विलासिता की वस्तुओं पर अधिक खर्च हो सकता है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यापारी वर्ग को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024