Dhanteras 2024 Lucky Horoscope in Hindi: सनातन धर्म में धनतेरस पर्व का खास महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। ज्योतिषियों की मानें तो इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस बार यह पर्व बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि इस दिन तीन बड़े ग्रह – बुध, शुक्र और गुरु त्रिग्रही योग बना रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस योग से सभी राशियों पर कुछ न कुछ असर पड़ेगा। लेकिन इन 5 राशियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ और फलदायक साबित हो सकता है। जानिए कौन सी हैं वो राशियां।

धनतेरस पर इन राशियों को मिल सकता है भाग्य का साथ (Dhanteras 2024 Lucky Horoscope in Hindi)

मेष राशि (Mesh Rashi)

धनतेरस पर बनने वाले त्रिग्रही योग की वजह से मेष राशि वाले जातक आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। इस दौरान आप नई ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का ट्रांसफर हो सकता है जो आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा के नए अवसर प्राप्त होंगे। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि (Singh Rashi)

आर्थिक लिहाज से सिंह राशि वाले जातकों के लिए धनतेरस बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। छात्रों को करियर में तरक्की मिलेगी। इस दौरान कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। घर का माहौल खुशियों से भरपूर रहेगा।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि वाले जातकों के लिए यह धनतेरस लकी साबित होने वाला है। आय में बढ़ोतरी होगी। करियर में स्थिरता आएगी। व्यापार में साझेदारी आपके लिए लाभदायक रहेगी। परिवार के साथ मांगलिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। प्रेम-जीवन में भी मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Rashi)

तीन शुभ ग्रह बुध, शुक्र और गुरु के त्रिग्रही संयोग से धनु राशि के लोग ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मानसिक शांति महसूस करेंगे। व्यापार में मुनाफा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आ सकती हैं। प्रेम जीवन में रोमांच आएगा।

मीन राशि (Meen Rashi)

मीन राशि वाले जातकों को मेहनत का फल मिलेगा। आय के नए स्तोत्र खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। छात्रों को करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। स्वास्थ्य के मामले में भी यह समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की भी किस्मत चमक सकती हैं। कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।