Dhanteras 2024 Rashifal: धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक महीने की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। वहीं धनतेरस पर मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि भगवान की पूजा- अर्चना करने का विधान होता है। शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन ही समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अपने हाथ में अमृत से भरा घड़ा लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस के दिन सोना-चांदी के सिक्के, आभूषण और बर्तन खरीदने का विधान है। आइए जानते हैं राशि अनुसार आपको कौन सी चीजें खरीदनी चाहिए, जिससे आपके जीवन में धन- समृद्धि का वास बना रहे…
धनतेरस पर राशिनुसार खरीदें ये चीजें
मेष राशि
मेष वालों को धनतेरस पर सोने या पीतल की वस्तु खरीदना शुभ रहेगा। इससे आपको धन- समृद्धि के साथ आरोग्य की प्राप्ति होगी।
वृषभ राशि
आप लोगों को धनतेरस पर वाहन, अलमारी या इलेक्ट्रॉनिक्स की वस्तुएं खरीदना शुभ रहेगा। इससे आपके भाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही धन आगमन के मार्ग खुलेंगे।
मिथुन राशि
आप लोगों को धनतेरस पर कांसे के बर्तन या कांसे की मूर्ति खरीदनी चाहिए। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी योजनाएं सफल होंगी।
कर्क राशि
कर्क वालों को धनतेरस पर पीतल या सोने की वस्तु खरीदना शुभ रहेगा। इससे आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। इसलिए धनतेरस पर तांबे का पात्र खरीदना शुभ रहेगा। वहीं अगर जल का हो तो उत्तम होगा। साथ ही आपको आरोग्य की प्राप्ति होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं। इसलिए धनतेरस पर इलेक्ट्रिक्ल इलेक्ट्रॉनिक्स की वस्तुएं खरीदें, उत्तम होगा। इससे धन में वृद्धि के योग बनेंगे।
तुला राशि
तुला राशि पर धन के देवता शुक्र देव का आधिपत्य है। इसलिए धनतेरस पर देवी देवता की प्रतिमा खरीदें, उत्तम होगा। इससे आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे।
वृश्चिक राशि
धनतेरस पर वृश्चिक वाले चांदी का सिक्का या चांदी का बर्तन खरीदें, बहुत ही अच्छा होगा। इससे आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल देव हैं।
धनु राशि
आपकी राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। इसलिए धनतेरस पर धनु वाले तांबे का दीपक या तांबे का पात्र खरीदें। इससे करियर और कारोबार में आपको तरक्की मिलेगी।
मकर राशि
मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है। इसलिए धनतेरस पर मकर वाले कांसे की मूर्ति या बर्तन खरीदें। इससे जीवन में खुशहाली आएगी।
कुंभ राशि
आपकी राशि के स्वामी शनि देव हैं। इसलिए धनतेरस पर कुंभ वाले चांदी के बर्तन, खासतौर से जल का पात्र खरीदना शुभ होगा। इससे आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। इसलिए धनतेरस पर मीन वालों के लिए तांबे का पात्र खरीदें, जो जल से भरा हुआ हो। ऐसा करने से आपको धन- समृद्धि की प्राप्ति होगी।