Dhanteras 2024 Shopping: दिवाली के एक दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय त्योहार आरंभ हो जाते हैं। जिसका अंत भाई दूज के साथ होता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान कुबेर की पूजा अर्चना की जाती है। इसके अलावा इस दिन सोना-चांदी के अलावा वाहन, बर्तन, वस्त्र आदि खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ शुभ चीज घर लाने से मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर अति प्रसन्न होते हैं। अगर आप इस बार सोना-चांदी नहीं खरीद सकते हैं, तो जानें आखिर वो कौन सी चीजें है जिन्हें खरीद कर लाने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है।
धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जा रहा है।
धनतेरस पर लाएं साबुत धनिया
धनतेरस के दिन साबुत धनिया जरूर खरीदना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है। इसे दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित भी करनी चाहिए। ऐसा करने से पैसों की तंगी से भी निजात मिल जाती है।
धनतेरस पर लाएं हल्दी की गांठ
धनतेरस पर हल्दी की गांठ यानी साबुत हल्दी भी खरीदकर लाना चाहिए, क्योंकि इसका संबंध भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी से माना जाता हैं। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी को एक गांठ चढ़ा दें। इसके बाद इसे एक पीले या फिर लाल रंग के कपड़े में बांधकर धन वाले स्थान में रख दें।
धनतेरस पर लाएं गोमती चक्र
धनतेरस के दिन गोमती चक्र भी खरीदना शुभ माना जाता है। इसे सुख-समृद्धि, खुशी, अच्छे स्वास्थ्य, और धन-धान्य की बढ़ोतरी से संबंधित माना जाता है।
धनतेरस पर लाएं शमी का पौधा
धनतेरस के दिन शमी का पौधा लाना भी काफी शुभ माना जाता है। ये पौधा शनिदेव के साथ-साथ शिव जी को अति प्रिय है। इससे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है।
धनतेरस पर लाएं झाड़ू
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। झाड़ू को मां लक्ष्मी से संबंधित है। इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से शुभ योग की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही दरिद्रता का नाश होता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।