Budh Gochar In October 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन व्यापार और वाणी के दाता बुध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इस दौरान इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपके कार्य करने की शैली में निखार होगा। साथ ही इस दौरान परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और बड़े भाइयों का सहयोग भी मिलने के योग हैं। वहीं जो लोग अपने बिजनस में निवेश करके उसे आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए भी यह वक्‍त अनुकूल है। साथ ही इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्क भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही इस समय जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं इस समय जो लोग अपने बिजनस में निवेश करके उसे आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए भी यह वक्‍त अनुकूल है। आगे चलकर आपको लाभ होगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। साथ ही वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको इस दौरान बिजनस में खूब कमाई करने का मौका मिलेगा। वहीं इस दौरान आफको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024