Dhan Prapti ke Sanket: हमारे जीवन में कई बार ऐसे संकेत मिलते हैं, जिनका संबंध हमारे भविष्य से होता है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ खास घटनाएं या दृश्य इस बात का संकेत देते हैं कि आपके जीवन में सुख, समृद्धि और धन आने वाला है। इन संकेतों को जीवन की सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए ऐसे शुभ संकेतों को समझना और पहचानना बेहद जरूरी होता है, ताकि आप भी इनका लाभ उठा सकें। तो चलिए जानते हैं उन संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि आपको जीवन में धन प्राप्ति होने वाली है और माता लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है।

सुबह गाय को रोटी खाते देखना

अगर आप सुबह-सुबह किसी गाय को रोटी खाते हुए देखें, तो यह बेहद शुभ संकेत माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका मतलब होता है कि आपके दुख और कष्ट दूर होने वाले हैं। खासतौर पर यदि यह दृश्य रोज सुबह देखने को मिले, तो यह समझिए कि धन और सुख आपके जीवन में प्रवेश करने वाला है।

भृकुटी (भौंह) या बाजू का फड़कना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि सुबह उठते ही आपकी भृकुटी या बाजू का बीच का हिस्सा फड़कता है, तो यह माता लक्ष्मी की कृपा का संकेत है। इसका मतलब होता है कि आपके पास जल्द ही धन आने वाला है। यह शुभ समय की शुरुआत का सूचक भी माना जाता है।

सपने में कमल का फूल देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आपको सपने में कमल का फूल दिखाई देता है, तो यह भाग्य खुलने का संकेत माना जाता है। माता लक्ष्मी स्वयं कमल के फूल पर विराजमान होती हैं। इसलिए यह सपना बताता है कि आप पर देवी लक्ष्मी की कृपा होने वाली है और भविष्य में आपको धन-संपत्ति मिलने की संभावना है।

घर में तोते का आना

तोता वास्तु और ज्योतिष दोनों में ही शुभ माना गया है। इसे धन के देवता कुबेर से जोड़ा जाता है। यदि आपके घर में अचानक कोई तोता आ जाए या उसकी आवाज सुनाई दे, तो यह इस बात का संकेत है कि आपके घर में आर्थिक संकट दूर होने वाला है और धन-संपत्ति में वृद्धि होगी।

उल्लू का दिखना

उल्लू को सामान्यतः डरावना या अशुभ समझा जाता है, लेकिन असल में यह माता लक्ष्मी का वाहन है। यदि आपको किसी पहर उल्लू दिख जाए या आपके घर की छत पर आ जाए, तो यह अत्यंत शुभ संकेत है। यह इस बात का संकेत है कि अब आपके जीवन में आर्थिक प्रगति होने वाली है और धन का आगमन होने वाला है।

शंख की आवाज सुनाई देना

यदि आपको सुबह के समय या पूजा के वक्त कहीं से शंख की ध्वनि सुनाई दे, तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। शंख समुद्र से उत्पन्न हुआ है और माता लक्ष्मी का उद्गम भी समुद्र से ही हुआ है। यह संकेत देता है कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।