Dhan Laabh Ke Sanket: हर इंसान चाहता है कि उसके पास खूब पैसा हो और घर में कभी कोई कमी न आए। लेकिन कई बार मेहनत करने के बाद भी पैसा नहीं टिकता या आर्थिक स्थिति कमजोर बनी रहती है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे संकेत बताए गए हैं, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आपके अच्छे दिन आने वाले हैं और धन प्राप्ति होने वाली है। अगर आपको भी ये शुभ संकेत दिखें, तो समझ लीजिए कि माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने वाली है। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ शुभ संकेत के बारे में जो लक्ष्मी प्राप्ति के संकेत माने जाते हैं।
भौंह का फड़कना
आपने कई बार महसूस किया होगा कि अचानक भौंह (आंखों के ऊपर वाली हड्डी के पास) या बाजू फड़कने लगती है। वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, अगर सुबह या शाम के वक्त ऐसा हो, तो यह संकेत है कि आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलने वाली है, खासकर धन से जुड़ी। यह माता लक्ष्मी की कृपा का संकेत माना जाता है।
सपने में कमल का फूल दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना कुछ न कुछ संकेत देता है। अगर आपको सपने में कमल का फूल दिखाई दे, तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। कमल माता लक्ष्मी का प्रिय फूल है और इसे भाग्योदय का प्रतीक माना जाता है। अगर आपको सपने में कमल का फूल का दिखाई दें तो समझें कि आपके जीवन में आर्थिक समृद्धि आने वाली है।
घर में तोते का आना
अगर आपके घर में हरा तोता आता है या अक्सर दिखता है, तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। तोते को धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। यह इस बात का संकेत होता है कि आपके घर में आर्थिक तंगी दूर होगी और खुशहाली आएगी।
उल्लू का दिखना
वैसे तो उल्लू को लेकर बहुत सी गलत धारणाएं हैं, लेकिन वास्तु और ज्योतिष में इसे माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। अगर आपके घर के आसपास उल्लू दिखाई दे, तो यह संकेत होता है कि आपके जीवन में धन की वृद्धि होगी और पैसे की कमी दूर होगी। उल्लू को देखकर डरने की बजाय इसे शुभ संकेत मानना चाहिए।
सुबह उठते ही शंख की ध्वनि सुनाई देना
अगर आपको सुबह उठते ही कहीं से शंख की आवाज सुनाई दे, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। शंख का संबंध समुद्र से है और माता लक्ष्मी भी समुद्र से उत्पन्न हुई थीं। इसलिए शंख की ध्वनि को आर्थिक स्थिति के मजबूत होने का संकेत माना जाता है। यह दर्शाता है कि आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाला है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।