Dev Uthani Ekadashi 2024 Date, Puja Mahurat, Parana Time: हिंदू धर्म में देव उठनी एकादशी का विशेष महत्व है। हर साल  कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिनदेवउठनी एकादशी मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करने का विधान है। क्योंकि इस दिन पालनहार भगवान विष्णु पूरे चार मास बाद योग निद्रा से जागते हैं और मांगलिक कार्यक्रम में आरंभ हो जाते हैं। वहीं देवउठनी एकादशी को हरि प्रबोधिनी एकादशी और देवुत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें कि इस साल देवउठनी एकादशी 12 नवंबर को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी की तिथि और शुभ मुहूर्त…

देवउठनी एकादशी तिथि 2024 (Dev Uthani Ekadashi 2024 Tithi)

ज्योतिष पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 11 नवंबर को शाम 06 बजकर 47 मिनट पर आरंभ होगी और 12 नवंबर को संध्याकाल 04 बजकर 03 मिनट पर खत्म होगी। इसलिए उदयातिथि को आधार मानते हुए 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी। इसके अगले दिन तुलसी विवाह है। तुलसी विवाह तिथि से सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जाने का विधान है।

देवउठनी एकादशी 2024 पारण समय (Dev Uthani Ekadashi 2024 Paran Time)

व्रती तुलसी विवाह यानी 13 नवंबर को सुबह 06 बजकर 41 मिनट से लेकर 08 बजकर 52 मिनट तक व्रत खोल सकते हैं। 

बन रहे हैं ये शुभ योग

देवउठनी एकादशी पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। जिसमें जिस दिन को शाम 07 बजकर 11 मिनट तक हर्षण योग बनेगा। साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण सुबह 07 बजकर 51 मिनट से हो रहा है, जो 13 नवंबर को सुबह 05 बजकर 41 मिनट पर खत्म हो रहा है। साथ ही रवि योग का संयोग बन रहा है। यह योग सुबह 06 बजकर 42 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

देव उठनी एकादशी पर जपें ये मंत्र (Dev Uthani Ekadashi 2024 Vishnu Mantra)

  • ॐ अं वासुदेवाय नम:
  • ॐ आं संकर्षणाय नम:
  • ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
  • ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:
  • ॐ नारायणाय नम:
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
  • ॐ विष्णवे नम:
  • ॐ हूं विष्णवे नम:

देवउठनी एकादशी का महत्व

सनातन धर्म में देव उठनी एकादशी के दिन से ही मांगलिक कार्यक्रम में शुरू होते हैं। साथ ही इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है और जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024