Dev Diwali 2025 Horoscope: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल की देव दिवाली काफी खास है, क्योंकि कई शुभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलने वाला है। बता दें कि हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली का पावन पर्व मनाया जाता है। इसे देव दीपावली, त्रिपुरारी पूर्णिमा, कार्तिक पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। ये दिवाली से करीब 15 दिन बाद मनाई जाती है। इस साल देव दिवाली 5 नवंबर 2025 को पड़ रही है। इस दिन काफी दुर्लभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के ऊपर श्री विष्णु, शिव जी के साथ मां लक्ष्मी की कृपा हो सकती है। आइए जानते हैं देव दिवाली पर किन राशियों को मिल सकता है किस्मत का साथ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देव दिवाली के दिन चंद्रमा मेष राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा शनि गुरु की राशि मीन राशि में वक्री रहकर विपरीत राजयोग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में रहकर हंस राजयोग, शुक्र अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला में रहेंगे, जिससे मालव्य के साथ केंद्र त्रिकोण राजयोग और कुंभ राशि में मौजूद राहु के साथ नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। इसके  साथ ही ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी राशि वृश्चिक में रहकर रूचक राजयोग के साथ विपरीत, केंद्र त्रिकोण राजयोग बनेगा। सूर्य तुला राशि में रहकर शुक्र के साथ शुक्रादित्य योग का निर्माण कर रहे हैं और वृश्चिक राशि में मंगल के साथ बुध भी विराजमान रहेंगे। इसके अलावा इस दिन सिद्धि, अमृत सिद्धि के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही देव दीपावली के दिन ही शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे। 

7 दिसंबर तक ये राशियां रहें संभलकर, बना खतरनाक अंगारक योग, करियर-कारोबार में आ सकती हैं परेशानियां

कर्क राशि (Kark Zodiac)

कर्क राशि के जातकों के लिए देव दिवाली का दिन काफी खास हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। मंगल पंचम भाव और शनि नवम भाव और शुक्र तीसरे में स्थित होने से इस राशि के जातकों को भाग्य को मजबूत साथ मिल सकता है। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा तथा आत्मचिंतन के माध्यम से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं। मानसिक तनाव से राहत मिलने के योग भी बन रहे हैं। इसके साथ ही मंगल के प्रभाव से केंद्र-त्रिकोण राजयोग बन रहा है। ऐसे में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आलीशान मकान, लग्जरी वाहन, भूमि-संपत्ति और समृद्धि के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ की भी प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। शनि का बना विपरीत राजयोग इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ देने के साथ लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी देव दिवाली का दिन काफी खास जाने वाला है। इस राशि के लग्न भाव में मंगल, दैत्य गुरु शुक्र 12वें भाव में विपरीत राजयोग बना रहे हैं। इसके साथ ही देवगुरु उच्च राशि में रहकर भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है।धन प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। उच्च शिक्षा पाने का भी सपना पूरा हो सकता है। अध्यात्म की ओर भी आपका काफी अधिक झुकाव हो सकता है। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए देव दिवाली में बन रहे दुर्लभ योग कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकते हैं। मंगल देव आठवें भाव में रहकर विपरीत राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसके अलावा सातवें भाव में शुक्र मालव्य राजयोग, देवगुरु बृहस्पति चतुर्थ भाव, राहु एकादश में और शनि द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। जीवन में सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है। पैतृक संपत्ति में लंबे समय से चल रहा विवाद अब समाप्त हो सकता है। ऐसे में आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी काफी लाभ मिल सकता है। विदेश जाकर उच्च शिक्षा का बहुत अच्छा अवसर मिलेगा। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।

Tulsi ke Upay: तुलसी के पौधे में निकल आई है मंजरी तो तुरंत करें ये काम, मां लक्ष्मी की कृपा से नहीं होगी धन की कमी

नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।