Dev Deepawali 2024: वैदिक पंचांग अनुसार ग्रह किसी न किसी त्योहार पर अपनी चाल में बदलाव करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि इस साल देव दिवाली का पर्व 15 नवंबर शुक्रवार को है। वहीं इस दिन कर्मफल दाता शनि देव मार्गी हो रहे हैं। साथ ही इस दिन गुरु ग्रह वक्री अवस्था से संचरण करेंगे। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव होने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और गुरु की चाल में बदलाव लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर वक्री रहेंगे। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आपकी आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं इस समय वे लोग जो काफी समय से नौकरी में तरक्‍की पाने का इंतजार कर रहे थे, उनको भी इस महीने आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। वहीं इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही निवेश से लाभ के योग बनेंगे।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि और गुरु की चाल में बदलाव वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर मार्गी होंगे। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि में ही वक्री अवस्था से संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही बेरोजगार लोगों की नौकरी की बात चल सकती है या नौकरी लग सकती है। वहीं कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आपका कारोबार ऑयल, पेट्रोल, खनिज, लोहा और काली वस्तुओं से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और गुरु की चाल में बदलाव फायदेमंद साबित हो सकती है। क्योंकि आप शनि की ढैय्या चल रही थी। साथ ही शनि देव आपकी राशि से अष्टम स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। वहीं इस समय आपके लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होंगे और परिवार के लोगों के साथ यह महीना मौज मस्‍ती में कटेगा। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं आपको कारोबार में कमाई करने के लिए अच्‍छे मौके मिलेंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा।