Padmak Yog 2024: शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक का समय काफी अच्छा माना जाता है। इन 5 दिनों को भीष्म पंचक कहा जाता है, जो काफी शुभ होता है। इस दौरान विष्णु की उपासना करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होती है। वहीं इस साल की कार्तिक पूर्णिमा काफी खास है, क्योंकि इस दिन शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में मार्गी हो रहे हैं। इसके साथ ही सूर्य और चंद्रमा पद्मक योग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पद्मक योग दुर्लभ योगों में से एक माना जाता है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं पद्मक योग बनने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा कृत्तिका और सूर्य के विशाखा नक्षत्र में होने से पद्मक योग बन रहा है। इस संयोग के साथ-साथ शनि भी इस दिन मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है।

मेष राशि ( Mesh Zodiac)

इस राशि के आठवें भाव में सूर्य और धन स्थान में गुरु विराजमान है। ऐसे में पद्मक योग इस राशि के जातकों के लिए भी काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर काम में कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। पद्मक योग बनने से इस राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी ये दिन काफी अच्छा जाने वाला है। तरक्की के साथ वेतन वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाली है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मिथुन राशि ( Mithun Zodiac)

इस राशि में सूर्य छठे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में भी कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। आपके द्वारा किए जा रही मेहनत और प्रयासों के कारण सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके अंदर साहस और आत्मविश्वास की वृद्धि देखने को मिलने वाली है। करियर के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। आपके काम की सराहना की जाएगा। व्यापार के क्षेत्र में थोड़ा सोच समझकर कर निर्णय लें। इससे आपको खूब लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कर्ज और लोन लेने में सफल हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है।

कन्या राशि ( Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए तीसरे भाव में पद्मक योग बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपको तरक्की के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024