Shani Margi Guru Vakri 2024: देवताओं के गुरु बृहस्पति एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। गुरु करीब एक साल में राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि गुरु इस समय शुक्र की राशि वृषभ राशि में विराजमान है और वह इस साल इसी राशि में रहने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर कर्मफल दाता शनि भी लंबे समय तक एक ही राशि में रहते हैं जिसके कारण हर राशि के जीवन में भी असर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। इसके साथ ही 16 नवंबर को शनि स्वराशि कुंभ में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में दो बड़े ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने के साथ गुरु के वक्री होने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना और गुरु का वक्री होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शनि ग्यारहवें भाव में और गुरु दूसरे भाव में वक्री हुए है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। इसके साथ ही सुख-सुविधाओं में तेजी से वृद्धि होने वाली है। वाहन, प्रॉपर्टी, घर खरीदने का भी सपना पूरा हो सकता है। एक से ज्यादा बिजनेस करने का भी मौका मिल सकता है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में गुरु और दसवें भाव में शनि विराजमान रहेंगे। ऐसे में अटके हुए काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। लंबे समय से डूबा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको वरिष्ठों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। बिजनेस के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिलने वाला है। आपको अपार मुनाफा हो सकता है। आप ट्रेवल के माध्यम से काफी पैसा कमा सकते हैं। गुरु की कृपा से धन की बचत करने में भी कामयाब हो सकते है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में गुरु 11वें भाव में वक्री है और शनि आठवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। गुरु की कृपा से इस राशि के जातकों के जीवन में कई तरह की खुशियों की दस्तक हो सकती है। आत्म विश्वास में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नई नौकरी लगने के काफी अधिक चांसेस नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि देखने को मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। अध्यात्म की ओर झुकाव अधिक होगा। ऐसे में आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इससे आपका अधिक पैसा खर्च हो सकता है। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।