Depression Remedies According Vastu: कोरोना संक्रमण के कारण भारत में तीसरे फेज का लॉकडाउन शुरू हो गया है। इस महामारी के कारण देश की अर्थव्यवस्था को गहरी चोट लगी है। कई लोगों की नौकरियां तक जा चुकी हैं। तो कुछ अपने करियर और जीवन को लेकर परेशान हैं। ऐसे में बैठे बैठे मन अशांत होने से कहीं न कहीं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जानते हैं कि वास्तु के कौन से टिप्स आपको इस मुश्किल घड़ी में तनाव कम करने में सहायक साबित हो सकते हैं…

वास्तु अनुसार हमेशा सही दिशा में ही सोना चाहिए। अब सोने की कौन सी दिशा सही रहती है इसके बारे में कई लोगों को जानकारी नहीं होती। वास्तुशास्त्र में उत्तर या पश्चिम दिशा की तरफ सिर करके सोना अच्छा नहीं माना गया है। इस दिशा में सोने से तनाव बना रहता है और नींद भी सही से नहीं आती। सोने की सबसे सही दिशा दक्षिण पश्चिम मानी गई है।

वास्तुशास्त्र अनुसार अविवाहित लड़कियों को सोने के लिए उत्तर पश्चिम दिशा सबसे अच्छी मानी गई है। इन्हें दक्षिण पश्चिम दिशा में सिर करके सोने से बचना चाहिए क्योंकि इससे स्ट्रेस बढ़ता है।

घर में शाम के समय सुगंधित कैंडल या धूपबत्ती जलानी चाहिए। कहा जाता है कि अच्छी खुशबू भी स्ट्रेस को कम करती है। साथ ही घर को भी हर समय साफ सुथरा रखना चाहिए। घर जितना साफ और सुगंधित होगा उतनी ही पॉजिटिविटी आयेगी। जिससे आपका स्ट्रेस भी कम होगा। घर में सुबह शाम कर्पूर जलाना भी वास्तु के अनुसार अच्छा माना गया है।

डिप्रेशन से लड़ने के लिए, घर के शौचालय में कुछ नमक डालें। नमक नकारात्मकता से लड़ने में मदद करता है। बीम के नीचे विंड चाइम लगाना भी काफी अच्छा माना जाता है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि घर में उचित वेंटिलेशन होता रहे।

घर के बेडरूम में एल्कोहल का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे स्ट्रेस बढ़ता है। इससे ग्रह-दोष भी लग जाता है। साथ ही बेडरूम में पॉजिटिव तस्वीरों का प्रयोग ही करना चाहिए।